फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Magh Mela is to be organized from 14 to 22 January

14 से 22 जनवरी तक होना है माघ मेला आयोजित

Tue, 28 Dec 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Magh Mela is to be organized from 14 to 22 January
दो वर्ष बाद हो रहे माघ मेले पर एक बार फिर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। प्रदेश में बढ़ रहे ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने ऐतिहात बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं माघ मेला आयोजक जिला पंचायत का कहना है कि मेले का आयोजन शासन के दिशा निर्देशों के तहत ही किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के चलते बीते दो वर्षों से उत्तरकाशी के पौराणिक व ऐतिहासिक माघ मेले का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार जिला पंचायत प्रशासन ने माघ मेले के आयोजन का निर्णय लिया था, जिसके लिए जिला पंचायत ने जिला प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका प्रशासन के साथ बैठक आयोजित कर मेले की रूपरेखा भी तैयार की थी। मेले का आयोजन रामलीला मैदान में 14 से 22 जनवरी तक किया जाना है। लेकिन एक बार फिर प्रदेश में ओमिक्रॉन की धमक से सरकार ने ऐतिहात बरतने शुुरू कर दिए हैं। सरकार ने ऐतिहात के तौर पर रात्रि कर्फ्यू भी लगा दिया है। इसके अलावा अन्य समारोहों में भी लोगों की संख्या निर्धारित की गई है। ओमिक्रॉन के मामलों में बढ़ोत्तरी पर और अधिक ऐतिहात बरते जाने की संभावना जताई जा रही है। जिससे माघ मेले के आयोजन पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण का कहना है कि मेले के आयोजन की तैयारियां चल रही है। मेले का आयोजन शासन की गाइड लाइन के तहत ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed