{"_id":"575ee4cc4f1c1bb26511b6d8","slug":"looks-from-the-edge-of-the-accumulated-debris-jammed-highways","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे के किनारे जमा मलबे से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे के किनारे जमा मलबे से लग रहा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 13 Jun 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
हाइवे
- फोटो : amarujala
डुंडा बाजार में जगह-जगह गंगोत्री हाईवे के किनारे जमा मलबे से यहां आए दिन जाम लग रहा है। साथ ही मलबे से उठती धूल से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों ने शीघ्र हाईवे पर जमा मलबा नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
एक माह पहले बीआरओ ने डुंडा बाजार क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे के किनारे नाली का निर्माण तो कराया, लेकिन खुदाई में निकला मलबा अभी तक नहीं हटाया है। सड़क किनारे जगह-जगह मलबा जमा होने से यहां आए दिन जाम की समस्या पैदा हो रही है।
विज्ञापन
धूल के कारण घर, दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है। कई बार शिकायत करने पर भी मलबा नहीं हटाया जा रहा है। मलबा नहीं हटाए जाने पर सुशील जोशी, ओम प्रकाश भट्ट, सोबन चंद रमोला, हर्षमणि नौटियाल, कृष्णा उनियाल आदि व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन