{"_id":"6af706b479d1cd2f330d7397","slug":"long-distance-patrolling-started-in-rawani-range-to-protect-forest-wealth-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-123308-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: वन संपदा की सुरक्षा के लिए रवांई रेंज में लंबी दूरी की गश्त शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: वन संपदा की सुरक्षा के लिए रवांई रेंज में लंबी दूरी की गश्त शुरू
Fri, 13 Nov 2026 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
नौ सदस्यीय टीम क्षेत्र के लिए रवाना, जंगलों में अवैध कटान, वन संपदा पर रखेंगे नजर
बड़कोट। जंगलों में अवैध कटान, वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। बहुमूल्य पेड़ों के संरक्षण और वन क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए अपर यमुना वन प्रभाग की रवांई रेंज ने लंबी दूरी की गश्त शुरू की है। इसके तहत शुक्रवार को नौ सदस्यीय वन विभाग की टीम को क्षेत्र के लिए रवाना किया गया।
रवांई रेंज कार्यालय बड़कोट में रेंज अधिकारी आशीष नौटियाल ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि गश्त के दौरान वन क्षेत्रों में पेड़ों, विभिन्न प्रजातियों के वनस्पतियों और वन्यजीवों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही अवैध पातन, वन भूमि को नुकसान पहुंचाने और अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
गश्ती टीम वन क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वन संपदा की स्थिति, संरक्षण और रखरखाव से जुड़ी जानकारियां जुटाएगी। किसी भी तरह की अवैध गतिविधि सामने आने पर उसकी विस्तृत रिपोर्ट रेंज कार्यालय को सौंपी जाएगी। नौ सदस्यीय टीम में वन दरोगा जयवीर राणा, सतीश सिंह रावत, विकास प्रजापति, अरविंद पंवार व वन बीट अधिकारी मनोज चमोली, अंकित राणा, संदीप उनियाल, कपिल आर्य और नरेश चौहान शामिल हैं।