फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Local artists gave colorful performances at the cultural festival.

Uttarkashi News: सांस्कृतिक महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति

Sat, 03 Jan 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 03 Jan 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Local artists gave colorful performances at the cultural festival.
हास्य कलाकार मोहन विश्वकर्मा की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

नौगांव। नगर पंचायत के शिव मंदिर खेल मैदान में चल रहे तीन दिवसीय रंवाई खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव का दूसरा दिन स्थानीय कलाकारों के नाम रहा। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। हास्य कलाकार मोहन विश्वकर्मा की बीरू मछोई की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।
लोक गायिका सावित्री राणा, अतोला रावत, किशोर कुमार, विजयपाल सिंह, सुमन शाह, अजय कोहली और युवा कलाकार स्वजल राणा की ओर से गए गए रवांई के छोड़े, हारुल और जागर की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी। खेल प्रतियोगिता में वॉलीबाल का सेमीफाइनल मुकाबला स्टार क्लब नौगांव और बड़कोट गांव के बीच खेला गया जिसमें बड़कोट ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

छात्रों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्सव रावत प्रथम, अंशुल राणा, वैभवी परमार द्वितीय, अक्षिता और आरभ नौटियाल तृतीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम, आरभ सिंह द्वितीय और आरभ नौटियाल तृतीय रहे जिन्हें मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बड़कोट विनोद डोभाल और अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पुरोला बिहारी लाल शाह ने ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजवीन पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य शीतल गौड़, महावीर शाह, विपिन कुमार, नरेंद्र चौहान, समिति के अध्यक्ष प्रवेश रावत, मीडिया प्रभारी जगवीर रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed