फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Learned about the Dharali disaster and the history of Gartang Gali

Uttarkashi News: धराली आपदा और गरतांग गली के इतिहास की जानकारी ली

Fri, 03 Apr 2026 07:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 03 Apr 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Learned about the Dharali disaster and the history of Gartang Gali
उत्तरकाशी। देहरादून के दून स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने शैक्षणिक भ्रमण के तहत आपदा प्रभावित धराली सहित गंगोत्री धाम पहुंचे। वहां पर उन्होंने धराली में आई आपदा की जानकारी ली। साथ ही वहां पर स्थानीय लोगों से बात कर आपदा के बाद आ रही कठनाईयों के बारे में भी जाना। साथ ही उन्होंने भैरो और नेलांग घाटी के बीच में खड़ी चट्टान पर बनी गरतांग गली की सीढि़यों के रोमांच और उसके इतिहास की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

गढ़वाल ट्रेकिंग वेब के संचालक मान सिंह पंवार ने बताया कि दून स्कूल के 22 छात्र-छात्राओं ने अपने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान हर्षिल, गंगोत्री सहित अस्सी गंगा घाटी और डोडीताल का भ्रमण किया। इस दौरान इन छात्र-छात्राओं और इनके साथ आए दो शिक्षकों ने पहाड़ी की जीवनशैली के बारे में करीब से जाना। साथ ही पहाड़ के गांव में बने लकड़ी, मिट्टी पत्थर से बने पंचपुरा भवनों की जानकारी भी ली। इन्हें बताया गया कि यह भवन भूकंपरोधी तकनीक के साथ बनाए गए थे। इसलिए यह कई वर्षों से आज भी खड़े हैं। बच्चों ने गंगोत्री धाम सहित गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा का भ्रमण भी किया। हर्षिल-मुखबा में उन्होंने फेडि्रक विल्सन और उनकी ओर से शुरू की गई सेब की खेती के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही धराली गांव में आपदा के हालातों से वह करीबी से रूबरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed