फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Land tomb given to Swami Sundaranand near the Sadhana Sathya at Gangotri

स्वामी सुंदरानंद को गंगोत्री में साधना स्थली के निकट दी गई भू समाधि

Fri, 25 Dec 2020 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Land tomb given to Swami Sundaranand near the Sadhana Sathya at Gangotri
गंगोत्री में ब्रह्मलीन स्वामी सुंदरानंद को समाधि देने से पूर्व मंत्रोच्चारण कर श्रद्धांजलि दे? - फोटो : UTTER KASHI
प्रख्यात योगी, साधक, पर्वतारोही एवं फोटोग्राफर ब्रह्मलीन स्वामी सुंदरानंद को गंगोत्री स्थित उनकी साधना स्थली के निकट भू समाधि दी गई। कई प्रख्यात संत एवं गणमान्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने गंगोत्री धाम पहुंचे। इससे पूर्व बृहस्पतिवार रात को उजेली उत्तरकाशी में भी कई लोगों ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन

स्वामी तपोवन महाराज के शिष्य स्वामी सुंदरानंद लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। 97 वर्ष की आयु में बीते बुधवार को देहरादून में उनका देहांत हो गया था। बृहस्पतिवार को उनके पार्थिव शरीर को उत्तरकाशी लाया गया। यहां उजेली स्थित तपोवन कुटी में गंगोत्री विधायक गोपाल रावत समेत तमाम संतों एवं गणमान्य लोगों ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को स्वामी सुंदरानंद का पार्थिव शरीर गंगोत्री धाम ले जाया गया। धराली से आगे स्वामी सुंदरानंद व्यू प्वाइंट पर भी उनके पार्थिव शरीर को रखकर उनके अनुयायियों ने उनकी स्मृतियों को ताजा किया। कई वर्षों से स्वामी जी की सेवा में लगे डा.अशोक लूथरा ने बताया कि स्वामी जी की इच्छा के अनुरूप गंगोत्री स्थित उनके साधना स्थली तपोवन कुटी के दाहिनी ओर भोज वृक्ष की छाया में उन्हें भू समाधि दी गई है। इस मौके पर नासिक से पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी समिधानंद, हरिद्वार से आए स्वामी अवधेशानंद एवं स्वामी संतोषानंद, गंगोत्री के संत स्वामी निरंजन, प्रख्यात फोटोग्राफर थ्रीश कपूर, सेवानिवृत्त जज वीके माहेश्वरी, दिल्ली से आए राजेश एवं अभिनव आचार्य, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, सेवाश्रम मनेरी के चतर सिंह, आमोद पंवार, मुलायम असवाल, कार्तिकेय लूथरा, लोकेंद्र बिष्ट आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed