फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Land subsidence in Phulchatti forces commuters to walk an additional three kilometers.

Uttarkashi News: फूलचट्टी में हो रहा भू-धंसाव, तीन किमी अतिरिक्त पैदल चल रहे यात्री

Mon, 29 Sep 2025 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 29 Sep 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Land subsidence in Phulchatti forces commuters to walk an additional three kilometers.
डेढ़ माह से जोखिमभरी बनी हुई है आवाजाही
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे फूलचट्टी के पास करीब डेढ़ माह पूर्व हुए भू-धंसाव के कारण आवागमन अभी भी जोखिमभरा बना है। हाईवे खराब होने से वाहन यहां से आगे नहीं जा पा रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को फूलचट्टी से ही पैदल व घोड़े-खच्चरों से अतिरिक्त तीन किमी की आवाजाही करनी पड़ रही है।
भूस्खलन एवं भू-धंसाव के कारण खराब हो रही सड़कों की स्थिति से यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। लंबी मशक्कत के बाद बरसात में खराब पड़ी सड़कों को किसी तरह दुरुस्त कर आवाजाही लायक बनाई तो गई है लेकिन भू-धंसाव अभी भी रुक नहीं रहा है।
विज्ञापन

यमुनोत्री यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री किसी तरह पालीगा से छोटे वाहनों से फूलचट्टी तक तो हिचकोले खाकर पहुंच तो रहे हैं लेकिन उसके बाद फूलचट्टी में मार्ग के खराब होने के कारण उससे आगे वाहन नहीं जा रहे हैं। इससे तीर्थयात्रियों को फूलचट्टी से ही खोड़े-खच्चरों से या फिर पैदल ही जाना पड़ रहा है जबकि सड़क को ठीक कर जानकीचट्टी तक वाहनों की आवाजाही हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्यारे लाल उनियाल ने बताया कि फूलचट्टी के पास सड़क धंसने से जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड से खराब पड़े मार्ग को शीघ्र ठीक करने की मांग की है। इधर एनएच के ईई मनोज रावत ने कहा कि -भू-धंसाव के कारण यह स्थिति हो रही है इसे दोबारा दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed