फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Kovid guidelines should be followed in election work: Commissioner

निर्वाचन कार्यों में हो कोविड गाइडलाइन का पालन : आयुक्त

Thu, 20 Jan 2022 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Kovid guidelines should be followed in election work: Commissioner
विधान सभा चुनाव को लेकर नामित नोडल अधिकारियों की बैठक लेते गढ़वाल अयुक्त सुशील कुमार । - फोटो : UTTER KASHI
गढ़वाल मंडलायुक्त सुशील कुमार ने जिला सभागार में जनपद स्तर पर नामित नोडल अधिकारियों के साथ विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंडल आयुक्त ने अधिकारियों को निर्वाचन कार्यक्रम कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने मतदान स्थलों पर शौचालय, पेयजल, बिजली और रैंप आदि की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। कहा कि ऐसे मतदेय स्थल जहां पर पहुंचने के लिए पैदल मार्ग हैं वहां पैदल मार्गों की मरम्मत व मार्गों पर झाड़ी कटान किया जाए। कोविड संक्रमण के चलते निर्वाचन कार्य चुनौतीपूर्ण भरा होगा, इसलिए 50 प्रतिशत मतदान कार्मिक रिजर्व में तैनात किए जाएं। बूथों पर कोविड गाइडलाइन के अनुपालन के लिए आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भी तैनाती की जाए। कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करते हुए जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दें। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने पावर प्रजेंटेशन से निर्वाचन संबंधी तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल, सीडीओ गौरव कुमार, एसपी प्रदीप कुमार राय, एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम चतर सिंह चौहान, सोहन सैनी और शालिनी नेगी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed