{"_id":"5db1d0368ebc3e01802ec051","slug":"kendriya-vidyalaya-rajgarhi-is-now-intermediate-utter-kashi-news-drn323960625","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ी को इंटरमीडिएट में उच्चीकृत करने पर हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ी को इंटरमीडिएट में उच्चीकृत करने पर हर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवाईं घाटी के राजगढ़ी में स्थित केंद्रीय विद्यालय से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को अब आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने विद्यालय को इंटरमीडिएट में उच्चीकृत कर दिया है।
डेढ़ दशक पूर्व तत्कालीन भाजपा सांसद मानवेंद्र शाह ने रवाईं घाटी के राजगढ़ी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की थी। प्राथमिक कक्षाओं से शुरू हुए विद्यालय में अभी दसवीं तक की कक्षाएं ही संचालित हो रही थीं। यहां से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए देहरादून आदि बाहरी शहरों की दौड़ लगानी पड़ रही थी। क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर देश के मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने विद्यालय को इंटरमीडिएट में उच्चीकृत कर दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय विद्यालय राजगढ़ी के उच्चीकरण का आदेश जारी कर दिया गया है।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनवीर चौहान, प्राचार्य रमेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, रामकुमार डिमरी, रविंद्र चौहान, राजेंद्र शास्त्री आदि ने विद्यालय के उच्चीकरण पर हर्ष जताया है।