फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Kedar Taal track rehearsed couples

केदार ताल ट्रैक फतह कर लौटा दंपति

Sat, 06 May 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sat, 06 May 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन

गंगोत्री नेशनल पार्क में ट्रैकिंग के उच्च हिमालयी क्षेत्र देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार हैं। पुणे (महाराष्ट्र) के एक दंपति ने स्नो स्पाइडर टूर एंड ट्रैकिंग एजेंसी के कुशल नेतृत्व में कठिन डगर वाले केदार ताल ट्रैक को चार दिन में फतह किया है।

विज्ञापन


पुणे के सुमित और उनकी पत्नी ने समुद्र तल से 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारताल ट्रैक को गंगोत्री धाम में बीते एक मई को स्नो फॉल होने के बावजूद पूरा किया। दंपति के साथ गए स्नो स्पाइडर टूर ट्रैकिंग एजेंसी के गाइड मनीष सेमवाल के कुशल नेतृत्व में अचानक खराब हुए मौसम के बाद भी विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने ट्रैक चार दिन में पूरा किया।
विज्ञापन


मनीष सेमवाल ने बताया कि उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के लिए मौसम काफी अनुकूल है, लेकिन मौसम में अचानक बदलाव आने से देशी-विदेशी पर्यटकों के सामने दिक्कतें आ रही है। बता दें कि गंगोत्री नेशनल पार्क के द्वार खुलते ही यहां स्थित केदारताल, वासुकीताल, तपोवन व कालिंदी आदि ट्रैक देशी-विदेशी पर्यटकों की आवाजाही से गुलजार रहते हैं। केदार ताल ट्रैक को पूरा करने के बाद सकुशल उत्तरकाशी पहुंचे दंपति ने उच्च हिमालयी क्षेत्र की खूबसूरती बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed