फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Kashish, Kanishka and Amita top in essay and quiz

निबंध और क्विज में कशिश, कनिष्का व अमिता अव्वल

Thu, 14 Oct 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Kashish, Kanishka and Amita top in essay and quiz
अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज गढ़ बरसाली डुंडा में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता में कशिश, कनिष्का व अमिता अव्वल रहीं। इस दौरान आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में हितेश राणा दूसरे व साहिल राणा तीसरे स्थान पर रहे। क्विज में ज्योति को दूसरा व सानिया पंवार को तीसरा स्थान मिला। विद्यालय के ईको क्लब एवं स्काउट और गाइड प्रभारी मंगल सिंह पंचार ने आपदा के परिदृश्य, आपदा का अर्थ, समन्वित विकास के लिए आपदा प्रबंधन, प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदा, आपदा जोखिम के प्रभाव को कम करने में समुदाय एवं युवाओं की भूमिका के बारे में बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य एमएल कोहली, अनिल बिष्ट, सुनील सिंह रावत, हरीश पुरी, संगीता भट्ट, अवधेश बिष्ट, मधुसूदन सेमवाल, राजू कुम्हार आदि ने अपने विचार रखे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed