{"_id":"64a95a6fcc7b8b7a9509d6f4","slug":"kanwar-yatra-water-police-deployed-in-gangotri-dham-utter-kashi-news-c-54-1-uki1001-1004-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : गंगोत्री धाम में जल पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : गंगोत्री धाम में जल पुलिस तैनात
विज्ञापन
भागीरथी नदी के जलस्तर बढ़ने पर पुलिस प्रशासन सतर्क
उत्तरकाशी। इस वर्ष सावन की शिवरात्रि 15 जुलाई को है जिसके लिए उत्तर भारत के विभिन्न प्रदेशों से पैदल सहित डाक कांवड़िए कांवड़ भरने के लिए गंगोत्री धाम और गोमुख पहुंच रहे हैं। गंगोत्री में भागीरथी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुलिस बल भी मुस्तैद है। गंगोत्री धाम में घाटों पर जल पुलिस की तैनाती की गई है।
पंडित संतोष खंडूड़ी ने बताया कि इस वर्ष सावन की शिवरात्रि 15 जुलाई को है। इसी दिन सभी कांवड़िए अपने नजदीकी शिवालयों में गंगोत्री सहित गोमुख से ले जाए गए गंगा जल से बाबा भोलेनाथ को अर्पित करते हैं। उत्तर भारत के दिल्ली सहित पंजाब और हरियाणा से हजारों पैदल सहित डाक कांवड़िए गंगोत्री और गोमुख में जल भरने पहुंच रहे हैं।
एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि गंगोत्री धाम में नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं अब स्थानीय कांवड़िए भी गंगोत्री पहुंचने लगे हैं। इसलिए गंगा घाटों पर एसडीआरएफ के साथ जल पुलिस भी तैनात हैं। वहीं गत वर्षों में हर्षिल घाटी में कांवड़ियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं हुड़दंग करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मोटर साइकिल में साइलेंसर हटाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।