{"_id":"5f6379fc8ebc3e8b6f24bd4b","slug":"josiyada-bridge-open-to-public-in-uttarakashi-utter-kashi-news-drn356388372","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के लिए खुला जोशियाड़ा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के लिए खुला जोशियाड़ा पुल
विज्ञापन
जोशियाड़ा मोटर पुल का लोकार्पण करते विधायक गोपाल रावत।
- फोटो : UTTER KASHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे इंतजार के बाद जोशियाड़ा मोटर पुल का जीर्णोद्धार कर इसे यातायात के लिए खोल दिया गया है। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने पुल का लोकार्पण करने के साथ ही जल्द ही जोशियाड़ा एवं ज्ञानसू के बीच 17.58 करोड़ की लागत से नए पुल का निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिलाया।
बता दें कि 70 के दशक में बना जोशियाड़ा मोटर पुल गंगा भागीरथी में कई बार की बाढ़ व मनेरी भाली स्टेज टू परियोजना निर्माण के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही से जर्जर हो चुका था। लोनिवि ने 53.56 लाख से पुल का जीर्णोद्धार कराया। मरम्मत कार्य के चलते बीते मार्च से पुल पर आवाजाही बंद थी। काम पूरा होने पर बृहस्पतिवार को गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने पुल का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने जोशियाड़ा-लंबगांव मोटर मार्ग के एक हिस्से में डेढ़ करोड़ की लागत से हुए मरम्मत कार्य का लोकार्पण किया। विधायक ने सड़क के बचे हुए सात किमी हिस्से की मरम्मत के लिए भी एक करोड़ स्वीकृत होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोशियाड़ा से ज्ञानसू के बीच साढ़े 17 करोड़ की लागत से 152 मीटर स्पान के भव्य मोटर पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसकी निविदा करा दी गई है, जल्द ही पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, हरीश डंगवाल, जयवीर चौहान, विजय संतरी, भूपेंद्र चौहान, लोनिवि के ईई राजेंद्र खत्री, भूपेश गुसाईं, सुनील नौटियाल, शांति थपलियाल, भागवत रावत, खुशीराम जोशी, कमल किशोर जोशी, संजय भट्ट, नूर मोहम्मद, कमलेश, प्रताप, रोहित, सुशील, अमित आदि मौजूद रहे।