फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Jeet Singh Bhatkoti is agitating for 12 point demands including implementation of land law

भू कानून लागू किए जाने सहित 12 सूत्री मांगों के लिए आंदोलित हैं जीत सिंह भटकोटी

Sun, 06 Nov 2022 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Jeet Singh Bhatkoti is agitating for 12 point demands including implementation of land law
राज्य में भू कानून लागू किए जाने सहित 12 सूत्री मांगों के लिए आंदोलित जीत सिंह भटकोटी ने सिर मुंडवाकर विरोध जताया। भटकोटी पिछले 80 दिनों से धरने पर बैठे हैं। भटकोटी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो 16 नवंबर से अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य में भू कानून लागू किए जाने के लिए उत्तराखंड बचाओ संघर्ष मंच के अध्यक्ष जीत सिंह भटकोटी पिछले अगस्त से आर्च ब्रिज के समीप धरना दे रहे हैं। भटकोटी ने कहा कि सरकार उनके आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही है। राज्य में भू कानून लागू किया जाना अति आवश्यक है। इसके अलावा राज्य में आम नागरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। राज्य में भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है। धरने के 80 दिन बाद भी मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित जीत सिंह भटकोटी ने रविवार को सिर मुंडवाकर विरोध जताया। भटकोटी ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की, तो 16 नवंबर से वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे। इस दौरान उर्वीदत्त गैरोला, घनश्याम नौटियाल, दिवाकर जगूड़ी, विजय प्रकाश भट्ट, भूपाल रांगड़ व धीरपाल चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed