फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Jan Chetna Yatra started for separate district

पूर्व में घोषित चार जिलों को अस्तित्व में लाने की मांग को लेकर शुरू की जन चेतना यात्रा

Tue, 12 Nov 2019 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Jan Chetna Yatra started for separate district
पूर्व में घोषित चार जिलों को अस्तित्व में लाने की मांग को लेकर संयुक्त घोषित जनपद संघर्ष समिति द्वारा मंगलवार को जन चेतना यात्रा आरंभ की गई। खरसाली गांव से आरंभ की गई यात्रा के पहले दिन समिति के सदस्यों ने विशेष पूजा अर्चना कर अभियान को सफल बनाने की कामना की। साथ ही सरकार से वर्ष 2011 में घोषित जिलों यमुनोत्री, कोटद्वार, रानीखेत व डीडीहाट को अस्तित्व में लाने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र जनांदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को खरसाली गांव में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त घोषित जनपद संघर्ष समिति ने पूर्व में घोषित चार जिलों को अस्तित्व में लाने के लिए जन चेतना यात्रा आरंभ की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अव्वल चंद कुमाईं ने कहा कि 15 अगस्त 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यमुनोत्री, कोटद्वार, रानीखेत व डीडीहाट को जिला बनाने की घोषणा की थी, जिससे इन क्षेत्रों की जनता के मन में विकास की उम्मीद जगी थी। लेकिन आठ साल गुजर जाने के बावजूद घोषणा को धरातल पर नहीं उतारा गया।
विज्ञापन

जनता की इन्हीं भावनाओं को लेकर समिति ने 12 से 18 नवंबर तक जन चेतना यात्रा आरंभ की है। इसके तहत यमुनोत्री, कोटद्वार व रानीखेत होते हुए 17 तारीख को यात्रा डीडीहाट पहुंचेगी। इस बीच विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को एकजुट किया जाएगा। वहीं चारों जिलों का भ्रमण करने के बाद 18 तारीख को यात्रा देहरादून पहुंचेगी। जहां मुख्यमंत्री को जन भावनाओं से अवगत कराते हुए चारों जिलों को अस्तित्व में लाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर अनीष उनियाल, रणवीर राणा, विशालमणी रतूड़ी, रामानंद डबराल, भरत सिंह चौहान, गुलाब सिंह जयाड़ा, नरोत्तम रतूड़ी, फकीर लाल, बलबीर, शूरवीर सिंह राणा, सुरेंद्र पुजारी, सुरपाल सिंह चौहान, मोहन दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed