{"_id":"613a32e18ebc3e227f7053fb","slug":"jakh-and-chowringhee-veer-s-fair-celebrated-with-pomp-utter-kashi-news-drn3899037181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाख देवता व चौंरगी वीर देवता ने किया धान की कटाई का दिन नियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाख देवता व चौंरगी वीर देवता ने किया धान की कटाई का दिन नियत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजणा पट्टी के उडरी गांव में जाख देवता व चौरंगी वीर का मेला धूमधाम से मनाया गया। जाख देवता व चौरंगी वीर ने गांव में धान की कटाई का दिन नियत किया। ग्रामीणों ने आराध्य देवी देवताओं को श्रीफल भेंट किया।
बृहस्पतिवार को गाजणा पट्टी के उडरी गांव में जाख देवता व चौरंगी वीर का मेले का शुभारंभ हुआ। मेले दो दिनों तक चलेगा। बृहस्पतिवार सुबह उडरी गांव से देव डोलियां गांव से छह किमी दूूूर रोता नामक स्थान के लिए रवाना हुई। यहां कुंड में देव डोलियों ने स्नान किया। इसके बाद मंदिर में पूजा अर्चना की गई। मेले की मान्यता के अनुसार जाख देवता व चौरंगी वीर उडरी गांव में धान की कटाई का दिन नियत करते हैं।
ग्रामीण शीशपाल सिंह रावत ने बताया कि इस बार देवता ने 11 गते अश्विन से धान की कटाई का दिन नियत किया है। शीशपाल ने बताया कि मेले के दौरान ग्रामीणों ने खंडद्वारी देवी की डोली के साथ नृत्य कर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना की। मेले के आयोजन में शीशपाल सिंह रावत, मुकेश रावत, गुड्डू कैंतुरा, विपिन रावत, राकेेश राणा आदि शामिल थे।