फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Jagar songs boom in development fair

विकास मेले में जागर गीतों की धूम

Fri, 25 Feb 2022 09:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 09:20 PM IST
विज्ञापन
Jagar songs boom in development fair
डुंडा देवीधार स्थित रेणुका देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित विकास मेले में देव डोलियां। - फोटो : UTTER KASHI
डुंडा देवीधार स्थित रेणुका मंदिर प्रांगण में आयोजित विकास मेले के दूसरे दिन जागर व लोक गीतों की धूम रही। लोक गायक अर्जुन सेमिल्याट और आशा अग्रवाल एंड टीम ने ओ देवा महासु देवा, राजी खुशी राखिया व देंणा होंयां खोली का गणेसा ऐ, देंणा होंयां मोरी का नारेणा हे पर शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मां रेणुका संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से उत्तरकाशी जनपद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित मेले के दूसरे दिन की शुरूआत देव डोलियों की पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान जीजीआईसी डुंडा की छात्राओं ने स्वागत गीत और लोकगीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं लोक गायक अर्जुन सेमिल्याट व आशा अग्रवाल एंड टीम ने लोक व जागर गीतों से मेले में पहुंचे लोगों की खूब तालियां बटोरीं। बाद में देव डोलियों के साथ लोगों के रासो व तांदी नृत्य ने भी समां बांध दिया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजदीप सिंह परमार, सचिव पद्म दत्त जोशी, दिगपाल बिष्ट, सूर्यमणी बलूनी, शोभन सिंह भंडारी, लाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed