फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ITI principal inquiry against

आईटीआई के प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच शुरू

Sun, 03 Jan 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 03 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश पर आईटीआई के प्रधानाचार्य पर लगे आरोपों की जांच को एसडीएम मुक्ता मिश्रा ने आईटीआई पहुंचकर संबंधित अभिलेख खंगाले। उन्होंने निर्माण संबंधी मामलों की तकनीकी जांच सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को सौंपी है।

विज्ञापन



आईटीआई के प्रधानाचार्य पर उपनल के माध्यम से हुई भर्तियों में धांधली के साथ ही निर्माण एवं फर्नीचर खरीद आदि कार्यों में गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं।

कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह राणा और मनवीर रावत का आरोप है कि मोरी आईटीआई में नियमों को ताक पर रखकर कनिष्ठ लिपिक की नियुक्ति की गई। बनचौरा आईटीआई सितंबर 2015 में शुरू हुआ, जबकि यहां फरवरी में ही कर्मचारी नियुक्त कर दिए गए।
विज्ञापन


आईटीआई बड़कोट में मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृत 3.82 लाख रुपये का बजट लीपापोती कर ठिकाने लगाया गया। करीब पांच लाख रुपये लागत से हुई फर्नीचर खरीद में भी गड़बड़ी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बीते 18 दिसंबर को क्षेत्र के दौरे पर आए मुख्यमंत्री हरीश रावत को अवगत कराते हुए मामले की जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को जांच के आदेश दिए थे।



जिलाधिकारी के निर्देश पर विगत दिवस एसडीएम मुक्ता मिश्रा ने आईटीआई पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। उन्होंने अभिलेख खंगालने के साथ ही आईटीआई के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए। उन्होंने बताया कि निर्माण संबंधी कार्यों की तकनीकी जांच सिंचाई विभाग के एई पीएस रावत को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed