फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Involve in primary teacher recruitment process

प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में करें शामिल

Sun, 26 Sep 2021 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Involve in primary teacher recruitment process
राष्ट्रीय मुक्त शिक्षण संस्थान (एनआईओएस) से डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल न किए जाने पर कड़ा आक्रोश जताया है। युवाओं का कहना है कि यदि इन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को एनआईओएस से डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं ने बैठक आयोजित की। संगठन के अध्यक्ष अरविंद शाह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में केवल डायट से डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को ही मौका दिया जा रहा है, जबकि एनआईओएस का डीएलएड भी मान्यता प्राप्त है। इन युवाओं ने कहा कि अन्य राज्यों में एनआईओएस डीएलएड को डाइट के द्विवर्षीय डीएलएड के समकक्ष माना गया है और एनआईओएस डीएलएडधारियों को प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। संगठन के सचिव अजय सिंह ने कहा कि सरकार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। पूरे प्रदेश में एनआईओएस डीएलएडधारियों की संख्या 37 हजार के करीब है। बैठक में अमेंद्र सिंह, पवन, बालम सिंह, मदन असवाल, प्रियंका, देवेंद्र, मुलम, पंकज, सुरेश भट्ट, मोहन लाल, रविंद्र शाह, सुरेश कुमार, ऊषा रावत, सुंदर लाल नाथ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed