फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Instructions to increase self-employment through livelihood project

आजीविका परियोजना से स्वरोजगार बढ़ाने के निर्देश

Fri, 01 Jan 2021 09:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Instructions to increase self-employment through livelihood project
डीएम मयूर दीक्षित ने एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना (आईएलएसपी) व जिला क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि जनपद में खेती, बागवानी, पशुपालन आदि क्षेत्रों में स्वरोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं। कृषि, उद्यान, मत्स्य आदि विभाग समन्वय स्थापित कर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार मुहैया कराएं। उन्होंने जिले में दमस्क गुलाब की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए खंड विकास अधिकारियों को मनरेगा के तहत गुलाब की खेती के लिए गड्ढे तैयार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में आईएलएसपी के प्रबंधक सुनील तिवारी ने बताया कि परियोजना से जिले के 72 गांवों के 3598 परिवार जुड़े हैं। 264 किसानों को बैंकों से समन्वयक कर किसान क्रेडिट कार्ड एवं कैश क्रेडिट लिमिट से लाभान्वित किया गया है। हाईटेक नर्सरी तैयार कर इसमें सेब एवं सब्जी पौध तैयार की जा रही हैं। आजीविका से जुड़े 14 परिवारों ने होम स्टे के माध्यम से करीब साढ़े तीन लाख की आमदनी की। इस मौके पर परियोजना निदेशक संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी विमल आर्य, लीड बैंक अधिकारी बीएस तोमर, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक उत्तम तिवारी, डा. रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed