फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Instructions given to speed up the campaign against drug addiction

नशे के खिलाफ अभियान तेज करने के दिए निर्देश

Wed, 17 Mar 2021 07:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to speed up the campaign against drug addiction
पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बुधवार को जिले में अपराध नियंत्रण के लिए थाना प्रभारियों की बैठक ली, जिसमें गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के साथ नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी मिश्रा ने लंबित अपराधों की समीक्षा की। बैठक में महिलाओं से संबंधित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार निस्तारित करने, साइबर अपराध व धोखाधड़ी से संबंधित मामलों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने, थानों में लंबित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने, दुर्घटनाओं की रोकथाम को चेकिंग अभियान तेज करने, नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए। बैठक में सीओ हीरा लाल बिजल्वाण, प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed