Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Inspection of disaster reconstruction works in Dharali area

Uttarkashi News: धराली क्षेत्र में आपदा पुनर्निर्माण कार्याें का किया निरीक्षण

Sun, 05 Oct 2025 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 05 Oct 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Inspection of disaster reconstruction works in Dharali area
डीएम ने प्रभावितों से भेंटकर सुनीं उनकी समस्याएं
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा प्रभावित धराली गांव का दौरान किया। वहां उन्होंने आपदा प्रभावित लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने धराली क्षेत्र में चल रहे आपदा पुनर्निर्माण कार्याें का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

धराली में ग्रामीणों की विभिन्न मांगों को गंभीरता से लेते हुए डीएम प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को 14 अक्तूबर को धराली गांव में एक विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। इसमें प्रभावितों के आवश्यक प्रमाणपत्र मौके पर ही निर्गत किए जा सके। जिलाधिकारी ने शिविर में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, पंचायती राज आदि विभागों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने धराली में निर्माणाधीन सेब कलेक्शन एवं ग्रेडिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यों में गति लाने और तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने धराली मुखबा पैदल मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्यों का भी निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को यात्रा पड़ावों पर मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन दिनों सीमांत गांव सुखी, झाला, जसपुर, पुराली, हर्षिल धराली में सेब सीजन भी शुरू हो चुका है। यात्रा पर आए विभिन्न राज्यों के तीर्थयात्री सेब की भरपूर खरीदारी कर रहे हैं। इससे स्थानीय बागवानों को अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed