Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Information gathered about the causes of fire by meeting with the forest sarpanches

वन सरपंचों के साथ बैठक कर आग के कारणों की जुटाई जानकारी

Thu, 08 Apr 2021 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Information gathered about the causes of fire by meeting with the forest sarpanches
जिले में जंगल की आग नियंत्रित करने के लिए नोडल अधिकारी एपीसीसीएफ (अतिरिक्त प्रमुख वन संरक्षक) रंजन कुमार मिश्र ने वन पंचायत सरपंचों के साथ बैठक कर आग के कारणों की जानकारी जुटाई। उन्होंने वनों को आग से बचाने के लिए ग्रामीणों के साथ बच्चों को जागरूकता कार्यक्रम में शामिल करने की बात कही।
विज्ञापन

जिले के चार दिवसीस दौरे पर धरासू चिन्यालीसौड़ पहुंचे नोडल अधिकारी एपीसीसीएफ मिश्र ने कहा कि वन पंचायत सरपंचों को वनों में आग लगाने वालों के नाम विभाग को देने की अपील की। ताकि शरारती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि वह जिले के उत्तरकाशी, बड़कोट, टौंस, गोविंद पशु विहार में आग की रोकथाम से जुड़े फ्रंटलाइन स्टाफ के साथ बैठक कर जमीनी दिक्कतों को समझने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर डीएफओ दीपचंद आर्य, आरबी सिंह, आरएन श्रीवास्तव, बाबूलाल, बीबी शर्मा, रेंजर एनएस रावत, मुकेश रतूड़ी, सफारी लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed