फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Inauguration of grand temple of Vasuki Nag Devta

वासुकी नाग देवता के भव्य मंदिर का लोकार्पण

Sat, 21 Nov 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of grand temple of Vasuki Nag Devta
उत्तरकाशी के बार्सू गांव में देवडोली की मौजूदगी में वासुकी नाग देवता के नवनिर्मित मंदिर का लोका? - फोटो : UTTER KASHI
दयारा के प्रमुख पड़ाव बार्सू गांव में ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास और विधायक निधि की मदद से क्षेत्र के आराध्य वासुकी नाग देवता के भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत की मौजूदगी में धार्मिक अनुष्ठान के साथ इस मंदिर का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

भटवाड़ी प्रखंड के बार्सू, पाला आदि गांवों में वासुकी नाग देवता के प्रति ग्रामीणों की अगाध आस्था है। बीते सालों में ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास और विधायक निधि की मदद से बार्सू गांव में देवता के भव्य मंदिर का निर्माण कराया है। निर्माण कार्य पूरा होने पर शुक्रवार को यहां भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। परिवार सहित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने पहुंचे गंगोत्री विधायक गोपाल रावत का ग्रामीणों ने ढोल दमाऊं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर भटवाड़ी की ब्लाक प्रमुख विनीता रावत, नगर पालिका बाड़ाहाट के अध्यक्ष रमेश सेमवाल, विजय संतरी, भाजपा नेता जगमोहन रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, घनानंद नौटियाल, ग्राम प्रधान देविंता रावत, सुनील रौतेता, कमल सिंह रावत, सुदर्शन रावत, रामप्रकाश रावत आदि अनेक लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed