फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Hoteliers met BRO on the apprehension of bypass construction

बाईपास निर्माण की आशंका पर बीआरओ से मिले होटल व्यवसायी

Thu, 03 Mar 2022 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
Hoteliers met BRO on the apprehension of bypass construction
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिना से तेखला तक बाईपास निर्माण की आशंका पर होटल व्यवसायियों ने बीआरओ के अधिकारियों से मुलाकात कर विरोध जताया। होटल व्यवसायियों ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि बीआरओ तेखला से हिना तक भागीरथी के दूसरे किनारे बाईपास निर्माण करने पर विचार कर रहा है। यदि ऐसा हुआ तो होटल व्यवसायियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। वहीं बीआरओ का कहना है कि बाईपास निर्माण को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होटल व्यवसायी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा के नेतृत्व में होटल व्यवसायियों ने बीआरओ कार्यालय पहुंच कर यहां अधिकारियों से वार्ता की। एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि बीआरओ तेखला मोटर पुल से हिना मनेरी तक भागीरथी के दूसरी ओर बाईपास निर्माण कार्य करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए सर्वे भी कर लिया गया है। मटूड़ा ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगोरी, गरमपानी, गणेशपुर, नैताला व हिना में संचालित हो रहे होटलों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। होटल व्यवसायियों ने बाईपास न बनाए जाने की मांग की। कहा कि पूर्व से निर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग का ही चौड़ीकरण किया जाए। ऐसा न किए जाने पर होटल व्यवसायियों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है। वहीं बीआरओ कमाडंर राजेश राय ने कहा कि अभी सर्वे का कार्य चल रहा है। बाईपास निर्माण को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। इसलिए इस संबंध में कुछ कह नहीं सकते। वार्ता करने वालों में राजेंद्र पंवार, शूरवीर सिंह चौहान, सुबोध रावत, महावीर सिंह राणा, विमल सेमवाल, आशीष कुड़ियाल, रविंद्र नौटियाल, दिनेश पंवार, विजयपाल मखलोगा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed