फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Hotel owner arrived to take water tomb in Bhagirathi, police saved

भागीरथी में जल समाधि लेने पहुंचे होटल मालिक, पुलिस ने बचाया

Mon, 16 May 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hotel owner arrived to take water tomb in Bhagirathi, police saved
उत्तरकाशी के मणिकर्णिका घाट पर भागीरथी में सांकेतिक जल समाधि लेकर प्रदर्शन करते होटल मालिक। - फोटो : UTTER KASHI
चारधाम यात्रा पर बिना पंजीकरण आ रहे यात्रियों को रोके जाने से गुस्साए होटल मालिक मर्णिकर्णिका घाट पर भागीरथी नदी में जल समाधि लेने पहुंचे। जहां पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने उन्हें रोका, तो वे जबरन नदी की धारा में जाकर सरकार और पर्यटन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पहुंचे गंगोत्री विधायक व एसडीएम भटवाड़ी को भी होटल मालिकों के विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में विधायक को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने दो दिन में यात्रियों को रोके जाने का निर्णय वापस नहीं लेने पर चक्काजाम सहित उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

होटल मालिक मणिकर्णिका घाट पर पहुंचे, तो सीओ अनुज कुमार के नेतृत्व में तैनात पुलिस कर्मियों ने उनसे एसडीएम के पहुंचने तक विरोध प्रदर्शन नहीं करने का अनुरोध किया, लेकिन होटल मालिक नारेबाजी करते हुए जलसमाधि लेने के लिए पुलिस जवानों से जबर्दस्ती करने लगे। बाद में कुछ होटल मालिक भागीरथी की धारा में पहुंच गए और उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि सरकार ने यात्रा व्यवस्था नहीं की। अब बिना पंजीकरण के यात्रियों को रोका जा रहा है, जिससे होटलों की बुकिंग रद्द होने से उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान सूचना पर पहुंचे गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान व एसडीएम भटवाड़ी सीएस चौहान को भी होटल मालिकों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गंगोत्री विधायक ने कहा कि यात्रा से जुड़े सभी छोटे व बड़े व्यवसायियों की समस्या को लेकर सरकार गंभीर है। व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता कर हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में होटल मालिक आमोद पंवार, अजय पुरी, तिलक सोनी, दिपेंद्र पंवार, मनोज रावत, अंकित उप्पल, राजेंद्र पंवार, रमेश पैन्यूली, अरविंद कुड़ियाल, प्रकाश भद्री, बिंदेश कुड़ियाल, शूरवीर चौहान, विशेष जगूड़ी आदि शामिल रहे।
इधर, बाद में होटल एसोसिएशन की डीएम से भी वार्ता हुई, जिसमें उन्होंने बैरियर पर न रोकने, रजिस्ट्रेशन पोर्टल में आ रही खामियों को दूर करने, चारों धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या को एक समान रखते हुए संख्या बढ़ाकर 20 हजार करने की मांग उठाई।

उधर, बड़कोट में ही बिना रजिस्ट्रेशन के चारधाम यात्रा पर न आने के निर्णय को बड़कोट के व्यवसायियों ने भी गलत ठहराया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इससे गलत संदेश जा रहा है। साथ ही चारधाम यात्रा से जुड़े व्यवसायियों को भी नुकसान हो रहा है। ब्लाक प्रमुख नौगांव सरोज पंवार ने कहा कि पंजीकरण के नाम पर यात्रियों को रोकना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed