फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Highway widening debris dumped in Yamuna

यमुना में उड़ेला जा रहा हाईवे चौड़ीकरण का मलबा

Fri, 27 Aug 2021 08:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Highway widening debris dumped in Yamuna
मुना नदी में इस तरह डंप किया जा रहा सड़क कटिंग का मलबा। - फोटो : UTTER KASHI
यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण का मलबा सीधे यमुना नदी में उड़ेला जा रहा है। इससे नदी का प्रवाह बदलने से ग्रामीणों की भूमि, भवनों व झूला पुल को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन को पत्र भेज इस संबंध में हस्तक्षेप कर सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

इन दिनों यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण का काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था चौड़ीकरण के मलबे को चयनित स्थानों पर बने डंपिंग जोन में एकत्र करने के बजाय सीधे यमुना नदी में उड़ेल रही है। नगाण गांव प्रधान कल्पना चौहान ने बताया कि खरादी से पहले हो रहे चौड़ीकरण के मलबे को सीधे यमुना में उड़ेला जा रहा है। इससे यमुना का प्रवाह बदल गया है। प्रवाह बदलने से नगाण गांव के ग्रामीणों की भूमि, आवासीय भवन, गोशालाएं व झूला पुल खतरे की जद में आ गया है। प्रधान कल्पना ने कहा कि इस संबंध में कई बार कार्यदायी संस्था से शिकायत भी की गई है लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। कल्पना चौहान ने एसडीएम चतर सिंह चौहान को पत्र सौंपकर उक्त संबंध में कार्रवाई करने के साथ ही भवनों व गोशालाओं के लिए सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो हाईवे चौड़ीकरण का काम रुकवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed