फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   High-tech 'Bullets' deployed on Gangotri-Yamunotri routes.

Uttarkashi News: गंगोत्री-यमुनोत्री मार्गों पर हाईटेक बुलेट तैनात

Sat, 25 Apr 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 25 Apr 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
High-tech 'Bullets' deployed on Gangotri-Yamunotri routes.
चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए पुलिस ने उठाया ठोस कदम
विज्ञापन

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने की दिशा में उत्तरकाशी पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जनपद को आवंटित पांच हाईटेक बुलेट मोटर साइकिलों को शनिवार को पुलिस लाइन ज्ञानसू से पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन आधुनिक मोटर साइकिलों को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम यात्रा मार्गों पर तैनात किया जाएगा।
दुर्गम और संवेदनशील इलाकों में ये वाहन त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सहायता में अहम भूमिका निभाएंगे। एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मोटर साइकिलें एल्कोमीटर, जीपीएस, लाउड हेलर, सायरन और फ्लैश लाइट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनके माध्यम से पुलिस लगातार गश्त करते हुए भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण और आपात स्थितियों में तुरंत सहायता उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यह पहल सुरक्षा और सुविधा को और मजबूत करेगी। साथ ही अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर जनक सिंह पंवार, शिव कुमार, सुनील कुमार, लक्ष्मण चुफाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed