{"_id":"6554fc3ae7316fe63aa6e2cffa209566","slug":"haldwani-gopeshwar-and-ranikhet-in-next-round-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले दौर में पहुंची हल्द्वानी, गोपेश्वर और रानीखेत की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले दौर में पहुंची हल्द्वानी, गोपेश्वर और रानीखेत की टीम
उत्तरकाशी
Updated Tue, 16 Feb 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजाद मैदान में मंगलवार से राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ। खेल विभाग एवं जिला फुटबाल एसोसिएशन की ओर से कराए जा रहे टूर्नामेंट में पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए। पहले दिन हल्द्वानी, गोपेश्वर और रानीखेत की टीमों ने जीत के साथ अगले दौर में जगह पक्की की।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच टिहरी और हल्द्वानी के बीच खेला गया। इसमें हल्द्वानी की ओर से रोहित रावत ने दूसरे हाफ के 24वें मिनट में विजयी गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। दूसरे मैच में गोपेश्वर चमोली ने उत्तरकाशी-ए टीम को पराजित कर अगले दौर में जगह पक्की की। गोपेश्वर की ओर से अमन और अजय आर्य ने एक-एक गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। कोटद्वार और अल्मोड़ा के बीच खेला गया तीसरा मैच बराबरी पर छूटा। जबकि चौथे मैच में जिला फुटबाल एसोसिएशन रानीखेत ने उत्तरकाशी-बी को पराजित किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए भटवाड़ी के ब्लाक प्रमुख एवं जिला फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदन पंवार ने खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र चंद्र भट्ट ने बताया कि टूर्नामेंट में उत्तरकाशी-ए, गोपेश्वर, हल्द्वानी, टिहरी, पिथौरागढ़, कोटद्वार, अल्मोड़ा, देहरादून, रानीखेत, डीएफए टिहरी और उत्तरकाशी-बी कुछ 11 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस मौके पर फुटबाल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, अजय पुरी, बलवीर असवाल, शिवरतन रावत, प्रेम सिंह पंवार, गंगा सिंह राणा, समरवीर पंवार, विजय बहादुर और देवी सिंह कलूड़ा आदि रहे।