{"_id":"57d5569f4f1c1bb4613187f3","slug":"guests-begin-the-reassignment-of-teachers-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में अतिथि शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में अतिथि शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Sun, 11 Sep 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अतिथि शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति की अटकी फाइल को हरी झंडी मिल गई है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड अधिकारियों को अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए निर्देश दिए हैं। ऐसे में एक ओर जहां उत्तरकाशी जिले में 354 अतिथि शिक्षकों को नौकरी मिलेगी, तो दूसरी ओर स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पद भर जाएंगे।
विज्ञापन
अतिथि शिक्षक प्रदेशभर में पुनर्नियुक्ति की मांग कर रहे थे। 29 अगस्त को शासन ने अतिथि शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग को आदेश जारी किए। इसके बाद शिक्षा निदेशालय से सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने जिलों में अतिथि शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन
इस बीच अन्य जिलों में प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन उत्तरकाशी में नियुक्ति प्रक्रिया की फाइल अटकी हुई थी। अतिथि शिक्षकों का आरोप है कि जिला प्रशासन में एक सीनियर अधिकारी ने फाइल कई दिनों तक दबा रखी थी। विरोध करने पर अब जिले में नियुक्ति को हरी झंडी दे दी गई है।
विज्ञापन
अतिथि शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति के लिए खंड अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिन स्कूलों में अतिथि शिक्षक पहले तैनात थे, कोशिश की जा रही है कि उन्हें उन्हीं स्कूूलों में नियुक्ति दी जाए।
-लीलाधर व्यास, मुख्य शिक्षा अधिकारी, उत्तरकाशी