{"_id":"56e83d274f1c1b5b138b4a1f","slug":"guards-gderon-being-poured-into-highway-debris","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड-गदेरों में उड़ेला जा रहा हाईवे का मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड-गदेरों में उड़ेला जा रहा हाईवे का मलबा
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण का मलबा मानकों को ताक पर रखकर गाड-गदेरों में उड़ेला जा रहा है। कृष्णा खड्ड में डंप किया गया मलबा नवनिर्मित मोटर पुल के साथ ही ग्रामीणों की कृषि भूमि के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। हाईवे पर सरकारी मानकों का उल्लंघन किए जाने से क्षेत्र की जनता में रोष है।
विज्ञापन
बड़कोट और नौगांव के बीच तीन साल से यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। विभागीय मिली भगत के चलते ठेकेदार सड़क का मलबा यमुना तथा गाड-गदेरों में डंप कर रहा है, जबकि अनुबंध में यह मलबा निर्धारित डंपिंग जोन में ही उड़ेलने का प्राविधान है।
विज्ञापन
कृष्णा खड्ड में नवनिर्मित मोटर पुल के पास मलबा डंप किया गया है, जिससे पुल के साथ ही निचले हिस्से में ग्रामीणों की कृषि भूमि पर भी खतरा मंडराने लगा है। बार-बार शिकायत करने पर भी मामले में कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
गांव के अजयपाल राणा ने बताया कि कई बार ठेकेदार को गदेरे में मलबा नहीं उडलने के लिए चेताया गया, लेकिन फिर भी यहां मलबा डंप किया जा रहा है, जिससे मोटर पुल के साथ ही कृषि भूमि को भी खतरा पैदा हो गया है। राजमार्ग निर्माण खंड के ईई नवनीत पांडेय का कहना है कि गाड गदेरों में मलबा डंप करने की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने इसकी पड़ताल कर कार्रवाई की बात कही।