{"_id":"5703e50f4f1c1b7632c810ce","slug":"government-machinery-involved-in-the-preparation-of-char-dham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार धाम यात्रा की तैयारी में जुटी सरकारी मशीनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार धाम यात्रा की तैयारी में जुटी सरकारी मशीनरी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामहिम राज्यपाल के दिशा निर्देश के बाद सरकारी मशीनरी चार धाम यात्रा को लेकर हरकत में आ गई है। डीएम विनय शंकर पांडेय ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर तीस अप्रैल तक यात्रा व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। यात्रा तैयारी बैठक में ऊर्जा निगम के ईई की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने उनका वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम पांडेय ने यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे को दुरुस्त करने, डेंजर जोन वाले हिस्सों में सुरक्षा इंतजाम करने, सड़क किनारे जमा मलबा साफ करने तथा बड़ेथी-तेखला बाइपास सड़क शीघ्र तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
बीएसएनल को तीर्थधाम एवं यात्रा पड़ावों पर दूरसंचार सेवाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग सभी बस अड्डे एवं टैक्सी स्टेंड पर किराए की सूची चस्पा कराएगा। पर्यटन विभाग भी सभी होटल एवं ढाबों पर रेट लिस्ट चस्पा कराएगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला पंचायत, पालिका एवं नगर पंचायत को यात्रा पड़ावों एवं धामों में पर्याप्त सफाई कर्मचारी तैनात कर सफाई के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने जानकीचट्टी और गंगोत्री में लगी कांपेक्टर मशीन चालू करने को कहा।
सीएमओ को यात्रा रूट के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक तैनात करने तथा पूर्ति विभाग को पर्याप्त खाद्यान्न भंडारण के निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ जीएस रावत, डीएफओ गिरीश रस्तोगी, एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, सीएमओ डा. जीएस रावत, पीएस पंवार आदि मौजूद रहे।