फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Government can not find the money, roads desecrated

शासन से नहीं मिल रहा पैसा, सड़कें बनी बदहाल

Sat, 19 Mar 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 19 Mar 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

आपदा से प्रभावित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के 15 सड़कें बदहाल बनी हुई है। शासन से धन नहीं मिलने से सुधार कार्य नहीं होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही है।

वर्ष 2013 की आपदा और बीते दो वर्षों में बरसाती सीजन में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग सहित कई सड़कें व्यापक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थिति यह है कि जिले में पीएमजीएसवाई के तहत संणगू-सारी, बलसुंडी-अखोड़ी, लमगौंडी-देवलीभणिग्राम सहित 15 सड़कें अब भी बदहाल है। इन मार्गों के सुधार के लिए विभाग की ओर से दो वर्ष में चार बार करीब दो करोड़ के प्रस्ताव केंद्र को भेजे गए हैं, लेकिन पैसा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन


ऐसे में मार्गों पर भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट सहित क्षतिग्रस्त पुश्ते, स्क्रपर, कॉजवे का पुनर्निर्माण भी नहीं हो पाया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश तिवारी का कहना है कि लमगौंडी-देवलीभणिग्राम मोटर मार्ग पर हल्की बारिश में भी फिसलन से छोटे वाहन रपट रहे हैं। इधर, संणगू-सारी मोटर मार्ग पर भी दो-तीन स्थानों पर भूस्खलन जोन हादसे का सबब बने हुए हैं। इस संबंध में एमजीएसवाई (लोनिवि) सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार का कहना है कि सड़कों के सुधार के लिए शासन से धन नहीं मिल पा रहा है। बावजूद इसके विभागीय स्तर पर हरसंभव प्रयास हो रहे हैं कि सड़कों पर भी यातायात संचालित होता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed