फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Get the center of mass of the government achievement

जन-जन तक पहुंचाएं केंद्र सरकार की उपलब्धि

Wed, 31 Aug 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Wed, 31 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2017 चुनाव तैयारियों पर चर्चा की गई। मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सरला खंडूड़ी ने महिला मोर्चा की मंडल स्तर पर होने वाली बैठक का खाका तैयार किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नाकामियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचकर चुनाव तैयारियों में जुटने का जोश भरा।

विज्ञापन


बुधवार को महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष ललिता सेमवाल की अध्यक्षता में हुई। मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सरला खंडूड़ी ने मंडल स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए नगर मंडल, भटवाड़ी, डुंडा और चिन्यालीसौड़ मंडल में होने वाली बैठकों का खाका तैयार किया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष ललिता सेमवाल ने कार्यकारिणी का गठन कर मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों के नामों की घोषणा कर बैठकाें की तैयारियों में जुुटने को कहा। इस मौके उत्तरकाशी प्रभारी आशा बनियाल, गढ़वाल संयोजक जयंती पटवाल, सुधा गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल, स्वराज विद्वान, सुरेंद्र नौटियाल, हरीश सेमवाल, विजयपाल मखलोगा, सुमनी राणा, संतोषी सजवाण, ममता परमार, मीरा रावत, किरन पंवार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed