{"_id":"5d40524f8ebc3e6cee20bac0","slug":"gas-laden-vehicle-resembled-fire-chaotic-created-utter-kashi-news-drn3146688174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर से लदे वाहन में आग लगने से मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर से लदे वाहन में आग लगने से मची अफरा तफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई करने जा रहे एक वाहन में मंगलवार दोपहर को सरुखेत लीसा डिपो के निकट अचानक आग लग गई। बड़ा हादसा होने से पहले ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझा दी। वहीं सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर सिलेंडर वितरण करने पर स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त किया है।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे रसोई गैस सिलेंडर से लदा एक वाहन नौगांव से बड़कोट नगर की तरफ आ रहा था। सरुखेत लीसा डिपो के निकट अचानक चलते वाहन से धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया। आग लगने से घबराए चालक ने वाहन को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची । हादसा होने से पहले ही आग बुझा दी गई। उधर, सुरक्षा मानकों को ताक में रखकर एक टेंपो में गैस सिलेंडर सप्लाई करने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया। उन्होंने पूर्ति विभाग से मामले का संज्ञान लेकर इस संबंध में कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
वहीं पूर्ति निरीक्षक पीडी सौंदाण ने कहा कि गैस सिलेंडर का अग्निशमन यंत्रों से सुसज्जित वाहनों से ही वितरण किया जाना चाहिए। बिना सुरक्षा इंतजाम वाले वाहनों में गैस सिलेंडर का वितरण करने वाली गैस एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।