फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Garden Secretary arrived to see the new technology of apple gardening

सेब बागवानी की नई तकनीक देखने पहुंचे उद्यान सचिव

Fri, 24 Jul 2020 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Garden Secretary arrived to see the new technology of apple gardening
नौगांव के कण्डारी गाँव में सेब के बगीचों का निरीक्षण करते उद्यान सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम। - फोटो : UTTER KASHI
कृषि, उद्यान एवं पशुपालन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने नौगांव प्रखंड के कंडारी गांव में सेब के हाईडेंसिटी बगीचों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने पुरोला प्रखंड के डेरिका गांव पहुंचकर यहां कोकाकोला एवं इंडो डच हॉर्टिकल्चर कंपनी द्वारा बनाए गए डेमो सेंटर का निरीक्षण कर यहां सेब के ग्रेडिंग सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सेब उत्पादन की यह नवीन तकनीकी काश्तकारों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन

कोका कोला एवं इंडो डच हॉर्टिकल्चर कंपनी द्वारा क्षेत्र में चार डेमो सेंटर तैयार कर एक साल पहले क्षेत्र के किसानों को सेब की पौध मुहैया कराने के साथ ही उन्हें बागवानी में तकनीकी सहयोग मुहैया कराया। नवीन तकनीकी एवं विदेशी प्रजाति की पौध के इस्तेमाल का नतीजा है कि यह पौधे एक साल के भीतर फल देने लगे हैं। क्षेत्र के 170 किसानों ने कंपनी के सहयोग से सेब के बगीचे तैयार किए हैं। जहां सेब के पेड़ एक साल के भीतर ही फलों से लद गए हैं। इस बागवानी तकनीक का जायजा लेने के लिए सूबे के कृषि, उद्यान एवं पशुपालन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम शुक्रवार को रवाईं घाटी के दौरे पर पहुंचे। गांव के सीताराम गौड़, राजेंद्र प्रसाद, तेजराम गौड़, बैजराम आदि ने बताया कि इंडो डच कंपनी के सहयोग से तैयार किए गए उनके बगीचों में अब फसल तैयार है। शनिवार से बगीचों में सेब का तुड़ान शुरू हो जाएगा। कंपनी के सहयोग से खरीददार बगीचों तक पहुंचकर उनके सेब खरीदेंगे। इस मौके पर कंपनी के प्रबंधन सुधीर चड्ढा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed