फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Gangotri national park closes gaumukh trek indefinitely due to avalanche risk and damaged route Uttarkashi

उत्तरकाशी: गोमुख ट्रैक पर नहीं जा सकेंगे पर्यटक, हिमस्खलन के खतरे के बीच लगाई गई अनिश्चितकालीन रोक

Sat, 31 Oct 2026 08:47 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 31 Oct 2026 08:47 PM IST
सार

गंगोत्री नेशनल पार्क ने मौसम और ट्रैक की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया है। भोजबासा और तपोवन क्षेत्र में फंसे सात ट्रैकर्स से संपर्क हो चुका है और सभी सुरक्षित स्थान पर हैं।

विज्ञापन
Gangotri national park closes gaumukh trek indefinitely due to avalanche risk and damaged route Uttarkashi
गोमुख ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोत्री नेशनल पार्क की ओर से गोमुख ट्रैक पर अधिक बर्फबारी के बाद अनिश्चितकालीन अस्थायी रोक लगा दी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीते दिनों ट्रैक पर अधिक बर्फबारी होने के कारण हिमस्खलन का खतरे के साथ ही कई स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त है। इसलिए सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

 

बीते बृहस्पतिवार व शुक्रवार को गोमुख ट्रैक पर अधिक बर्फबारी होने के कारण वहां पर हिमस्खलन का खतरा बना है। साथ ही अधिक बर्फ के कारण कई स्थानों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त भी हुआ है। गंगोत्री नेशनल पार्क के अनुसार बर्फबारी के कारण भोजबासा व तपोवन क्षेत्र में सात ट्रैकर्स फंसे हुए हैं। हालांकि उन सभी से संपर्क हो गया है और वह सुरक्षित स्थान पर हैं।

विज्ञापन


ट्रैक पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी

उनको गंगोत्री तक पहुंचाने के लिए वन विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है। रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि हिमस्खलन आदि के खतरे को देखते हुए गोमुख ट्रैक पर अनिश्चिकालीन अस्थायी रोक लगा दी गई है। जब तक मौसम सहित ट्रैक पर आवाजाही के लिए स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक किसी को भी ट्रैक पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...मसूरी: पहाड़ों की रानी में दिखा कुदरत का अद्भुत नजारा, विंटर लाइन की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए सैलानी
 

बीते सितंबर के अंत में गोमुख सहित गंगोत्री ग्लेशियर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी के कारण दो सौ से अधिक पर्वतारोही विभिन्न स्थानों में फंस गए थे। उस समय हेली सेवा और आईटीबीपी सहित एसडीआरएफ व वन विभाग ने इन सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed