फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri Highway opened after 22 hours

गंगोत्री हाईवे 22 घंटे बाद खुला

Tue, 19 Oct 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Gangotri Highway opened after 22 hours
उत्तरकाशी में भूस्खलन व मलबा आने से अवरुद्ध गंगोत्री हाईवे को खोलने में जुटी बीआरओ की टीम। - फोटो : UTTER KASHI
22 घंटे से सुक्की टॉप पर अवरुद्ध गंगोत्री हाईवे मंगलवार देर शाम खोल दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब आठ बजे गंगोत्री हाईवे स्वारी गाड और सुक्की नाले के उफान पर आने से जगह-जगह अवरुद्ध हो गया। मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे करीब गंगोत्री धाम पार्किंग से 100 मीटर लंका की ओर एक भारी भरकम पेड़ भी मलबे के साथ हाईवे पर गिर गया। दोपहर करीब 12 बजे बीआरओ ने सुक्की टॉप में दुपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू कराई लेकिन मलबा पूरी तरह साफ नहीं होने से दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम पार्किंग से 100 मीटर लंका की ओर गिरे पेड़ को बीआरओ की टीम ने काटकर हटा दिया था। सुक्की के पास अवरुद्ध हाईवे को खोलने के लिए बीआरओ के 15 मजदूर और मशीनें लगी हुई थी। शाम करीब सात बजे हाईवे खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed