{"_id":"5f32cb328ebc3eaae4086029","slug":"gangotri-highway-disrupted-by-heavy-landslides-and-other-motorways-utter-kashi-news-drn3528710125","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी भूस्खलन से बाधित हुए गंगोत्री हाईवे समेत अन्य मोटर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी भूस्खलन से बाधित हुए गंगोत्री हाईवे समेत अन्य मोटर मार्ग
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम को जाने वाला पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने के बाद जोखिम भरी आवाजाही करते ग्रामीण।
- फोटो : UTTER KASHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीती रात की बारिश के कारण हुए भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे समेत कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। मार्ग अवरुद्ध होने से दर्जनों गांवों की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। संबंधित विभागों द्वारा सभी मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
सोमवार रात की बारिश के कारण थिरांग, डबरानी व रीडा तोक में भारी भूस्खलन होने से गंगोत्री हाईवे पर यातायात ठप पड़ा हुआ है, जिसे सुचारु करने के लिए मंगलवार को मौसम साफ होने के बाद से ही बीआरओ कर्मचारी लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन विषम परिस्थितियों व मलबा अधिक होने के कारण खबर लिखे जाने तक यातायात बहाल नहीं हो सका था। ऐसे में हाईवे किनारे कई वाहन फंसे होने के साथ ही उपला टकनौर क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों का भी मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। उधर, भूस्खलन के कारण सौरा-सारी मोटर मार्ग के अलावा भुक्की-कुज्जन-तिहार मोटर मार्ग भी एक बार फिर से बाधित हो गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि गंगोत्री हाईवे समेत अन्य दोनों बाधित मोटर मार्गों को खोलने का कार्य चल रहा है। उक्त सभी मार्गों पर जल्द ही यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
फिर बाधिकत हुआ जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग
बड़कोट। जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग भी भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से एक बार फिर बाधित हो गया है। अनोज उनियाल, आशुतोष उनियाल, विवेक उनियाल आदि तीर्थपुरोहितों ने बताया कि भैरव मंदिर, भिंडियाली गाड़ व घोड़ा पड़ाव के निकट भारी मलबा पत्थर जमा होने के कारण यमुनोत्री धाम का पैदल मार्ग अवरुद्ध हुआ है, जिसके चलतेेेे पुरोहितों व स्थानीय श्रद्धालुओं को मलबे के ढेर के ऊपर से ही जोखिम भरी आवाजाही करनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से पैदल मार्ग को जल्द सुचारू करने के साथ ही एसडीआरएफ के जवानों को भी तैनात करने की मांग की। उधर, लोनिवि के जेई रविंद्र चौहान ने बताया कि मार्ग को खोलने के लिए मजदूरों को भेजा जा रहा है। संवाद