फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Gangotri and Yamunotri highways disrupted due to rain.

Uttarkashi News: बारिश से गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे बाधित

Thu, 03 Sep 2026 06:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 03 Sep 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
Gangotri and Yamunotri highways disrupted due to rain.
12 गांवों में 12 घंटे ठप रही बिजली, स्थानीय के साथ यात्री रहे परेशान
विज्ञापन

उत्तरकाशी/बड़कोट। गत बुधवार मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा और पत्थर आने से यातायात प्रभावित रहा। गंगोत्री हाईवे पर ओपन टनल के समीप मलबा गिरने से करीब डेढ़ घंटे तक आवाजाही बाधित रही। सूचना मिलने पर बीआरओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया और मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया। इस दौरान गंगोत्री जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानाचट्टी और अन्य स्थानों पर मलबा व पत्थर आने से हाईवे करीब चार घंटे तक बंद रहा। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही एनएच की टीम तड़के मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह ही मार्ग को खोल दिया गया। हालांकि, हाईवे खुलने के बाद भी फूलचट्टी क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण सफर जोखिम भरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान यहां स्थिति और संवेदनशील हो जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतते हुए आवाजाही करनी पड़ रही है। बुधवार रात हुई भारी बारिश के दौरान रानाचट्टी के पास भूस्खलन से 11 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते यमुनोत्री धाम समेत गीठ पट्टी के 12 गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों और यमुनोत्री धाम में मौजूद श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत शुरू की। ओजरी सब स्टेशन में तैनात विद्युत कर्मी अंकित असवाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम सहित प्रभावित गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed