{"_id":"58beebcf4f1c1b2e65dc3f1a","slug":"ganga-aarti-gathering-crowd-at-shankarmath-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकरमठ घाट पर गंगा आरती को जुट रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकरमठ घाट पर गंगा आरती को जुट रही भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Ganga Aarti
- फोटो : amarujala
बाड़ाहाट थौलू-माघ मेले पर मकरैणी स्नान के साथ शुरू हुई गंगा आरती का शंकरमठ घाट पर पिछले डेढ़ माह से नियमित आयोजन किया जा रहा है। हर दिन गंगा आरती में करीब 100 लोग भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन की तर्ज पर उत्तरकाशी के शंकरमठ घाट पर शुरू हुई गंगा आरती में इन दिनों लोग बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। यही वजह है कि अब प्रशासन नेे भी गंगोत्री में गंगा आरती का लाइव प्रसारण करने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में शंकरमठ स्थित घाट पर नित्य रूप से गंगा आरती को भव्य स्वरूप देने के लिए श्री गंगा आरती समिति की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। प्रचार मंत्री चिरंजीव सेमवाल के अनुसार गंगा आरती अगर नियमित रूप से संचालित होती है और इसे भव्य रूप दिया जाता है, तो भविष्य में उत्तरकाशी में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की तादात बढ़ेगी।
विज्ञापन