फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Fury over the possibility of crusher plant restarting

क्रशर प्लांट के दोबारा शुरू होने की आशंका पर रोष

Sat, 09 Apr 2022 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Fury over the possibility of crusher plant restarting
विकासखंड डुंडा के धनारी क्षेत्र के ग्रामीणों ने क्षेत्र में स्टोन क्रशर दोबारा शुुुरू किए जाने की आशंका पर विरोध जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि स्टोन क्रशर शुरू हुआ, तो पर्यावरण को नुकसान होगा। इस संबंध में ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत थाती की ग्राम प्रधान तनुजा चौहान ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व पिन्याल क्षेत्र में स्टोन क्रशर शुुरू किया गया था, जिसका क्षेत्र के ग्रामीणों ने विरोध किया था। ग्रामीणों के विरोध पर तत्कालीन विधायक गोपाल रावत के माध्यम से क्रशर को बंद कराने के लिए सीएम से गुहार लगाई गई थी। बाद में क्रशर बंद कर दिया गया था। प्रधान चौहान ने कहा कि एक बार फिर इस क्रशर को शुरू किए जाने की कवायद हो रही है। क्रशर प्लांट के नजदीक खोलियागांव, थाती, ईड़, पैड़ी, भवान, भाटगांव, पिपली, कोटी, मंजकोट, दयूली, गवाण व धारकोट गांव हैं। साथ ही कुछ विद्यालय भी क्रशर के समीप हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्रशर प्लांट शुरू होने से क्षेत्र में पर्यावरणीय क्षति होगी। ग्रामीणों ने विधायक सुरेश चौहान को ज्ञापन सौंप क्रशर प्लांट दोबारा शुुरू न कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed