फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Foundation stone and inauguration of one crore schemes

एक करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

Fri, 01 Jan 2021 10:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone and inauguration of one crore schemes
नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने नगर में करीब एक करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने नगर में पार्किंग एवं तीस दुकानों का शिलान्यास करने के साथ ही नगर के सभी वार्डों में सार्वजनिक शौचालयों व नगर पंचायत कार्यालय में एक हॉल एवं स्टोर का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नए साल के पहले दिन नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने नगरवासियों को सौगात दी। उन्होंने 19.94 लाख की पार्किंग व 30 लाख की लागत की तीस दुकानों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही सभी सातों वार्डों में कुल 29 सार्वजनिक शौचालयों का लोकार्पण किया। इस मौके पर एसडीएम सोहन सिंह सैनी, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिव कुमार चौहान, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, पीएल हिमानी, सभासद सुषमा चौहान, भुवनेश उनियाल, गीता पंवार, बलदेव नेगी, रजनी शाह, जयेंद्र रावत, बलदेव रावत, गोविंदराम नौटियाल, शोभाराम नौडियाल, लोकेंद्र रावत, बलदेव असवाल, राजपाल, विनोद नौडियाल आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed