{"_id":"6218f9f24d9abb6d534658d1","slug":"forest-inspector-beaten-up-for-stopping-illegal-mining-utter-kashi-news-drn4049955153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन रोकने पर वन दरोगा से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन रोकने पर वन दरोगा से की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौंस वन प्रभाग में अवैध खनन रोकने पर वन दरोगा के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मोरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न किए जाने पर वन बीट अधिकारी संघ ने 28 फरवरी से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस संबंध में डीएफओ को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
वन बीट अधिकारी संघ के अध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोरी खूनीगाड़ मोटरमार्ग पर कुछ मजदूर वन क्षेत्र में अवैध खनन कर पत्थर निकालने का कार्य कर रहे थे। नितिन ने बताया कि वहां तैनात वन दरोगा सतवीर चौहान ने मजदूरों को अवैध खनन करने से रोकने का प्रयास किया तो मजदूरों ने मारपीट शुरू कर दी। वन दरोगा सतवीर जब मारपीट की शिकायत दर्ज कराने के लिए मोरी थाने जा रहा था तो इसी दौरान खूनीगाड़ के पास उक्त मजदूरों के ठेकेदार ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मोरी थानाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल ने बताया कि वन दरोगा की शिकायत पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं मारपीट की घटना से आक्रोशित वन बीट अधिकारी संघ ने डीएफओ को ज्ञापन देकर शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी न करने पर 28 फरवरी से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस अवसर पर सुनील राणा, प्रेम पंवार, यशवीर पंवार, मुकेश, सतवीर, अनिल आदि मौजूद थे।