फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Forest fire had a special package deal

जंगलों की आग से निपटने को मिल विशेष पैकेज

Wed, 04 May 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Wed, 04 May 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन

गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने जंगलों में लगी आग से निपटने के लिए केंद्र से विशेष पैकेज स्वीकृत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दावानल में मृत लोगों के परिजनों और घायलों को समुचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। वरुणावत के तांबाखानी वाले छोर पर बरसात से पहले ट्रीटमेंट करने की जरूरत है।

विज्ञापन


बुधवार को पत्रकार वार्ता में सजवाण ने कहा कि समय पर तैयारी नहीं करने के कारण ही इस बार जंगलों की आग ने भयावह रूप लिया। अभी फायर सीजन बाकी है। ऐसे में केंद्र दावानल से निपटने के लिए विशेष पैकेज स्वीकृत करे। उन्होंने कहा कि वरुणावत के तांबाखानी वाले छोर पर सक्रिय भूस्खलन को बरसात से पहले उपचारित करने की जरूरत है।
विज्ञापन


उन्होंने राज्यपाल से इसकी मांग की, जिस पर विशेषज्ञों की टीम ने इसका स्थलीय निरीक्षण कर लिया है। वे शीघ्र राज्यपाल से मिलकर इसके लिए बजट आवंटित करने की मांग करेंगे। संग्राली और बौंगाड़ी क्षेत्र के लिए बनी पेयजल योजनाओं की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाटा सौरा पुल मामले को लेकर विधायक ने कहा कि पुल पर विपक्षी राजनीति कर रहे हैं। जबकि पुल का 3.76 करोड़ का भुगतान भाजपा शासन के दौरान ही ठेकेदार को किया गया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नत्थीलाल शाह, प्रमुख कनकपाल परमार, सविता भट्ट, जगमोहन रावत, सुदर्शन चौहान, दिग्विजय नेगी, भूपेश कुड़ियाल, मनीष राणा, अनिल रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed