फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Folk songs and colors in the Holi Milan program

होली मिलन कार्यक्रम में लोकगीत-नृत्य से जमाया रंग

Sun, 21 Mar 2021 11:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Folk songs and colors in the Holi Milan program
पालिका सभासदों की ओर से ज्ञानसू में होली मिलन कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने रंगारंग गीत प्रस्तुतियों से रंग जमाया। कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं ने लोकगीतों पर रांसो तांदी नृत्य कर उल्लास मनाया।
विज्ञापन

रविवार को ज्ञानसू की सभासद सविता भट्ट की पहल पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोक गायक दीपक नौटियाल, उम्मेद आर्य एवं किरन मराठा ने एक के बाद एक लोकगीत प्रस्तुत कर रंग जमा दिया। मुख्य अतिथि शामिल हुए गंगोत्री के पूर्व विधायक सजवाण ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं की दिनचर्या बहुत कठिन है। इस तरह के सामुदायिक आयोजन महिलाओं को उल्लास मनाने का अवसर देते हैं। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, सभासद महावीर चौहान, ऊषा चौहान, कमल रावत, दिवाकर भट्ट, मीना नौटियाल, बुद्धि राणा, भूपेश कुड़ियाल, शीशपाल पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed