फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Folding bridge being built on Yamuna in Yamunotri Dham

यमुनोत्री धाम में यमुना पर बन रहा फोल्डिंग पुल

Tue, 26 Apr 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Folding bridge being built on Yamuna in Yamunotri Dham
यमुनोत्री धाम में यमुना नदी पर फोल्डिंग पुल निर्माण कार्य हुआ शुरु - फोटो : UTTER KASHI
यमुनोत्री धाम में यमुना नदी पर फोल्डिंग पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिसे 30 अप्रैल तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। धाम में यमुना नदी पर तख्ते रख श्रद्धालु नदी पार स्नान, ध्यान व धूप सेकने जाते थे। शौचालय भी उसी तरफ होने से तीर्थयात्री जानजोखिम में डालकर काम चलाऊ पुलिया से आवाजाही करते थे।
विज्ञापन

आखिरकार यमुनोत्रीधाम में वर्षों से पुल निर्माण कराए जाने की अमर उजाला की मुहिम रंग लाई है। पीडब्ल्यूडी बड़कोट की ओर से यमुना नदी के मुहाने पर रसोई घर के पास से दूसरी पार जाने के लिए फोल्डिंग पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। यमुनोत्रीधाम में रसोई घर के पास और यमुना नदी के मुहाने पर हमेशा से लकड़ी के तख्ते रखकर श्रद्धालु यमुना नदी पार कर स्नान, ध्यान आदि के लिए जाते थे। अमर उजाला ने इस समस्या को कई बार प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए अब पीडब्ल्यूडी ने उक्त संवेदनशील स्थान पर 11 लाख से अधिक की लागत से करीब 9 मीटर फोल्डिंग पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। पुरोहित समाज व स्थानीय लोगों ने सरकार के साथ ही अमर उजाला के सराहनीय योगदान की प्रशंसा कर आभार जताया। पुरुषोतम उनियाल, सुरेश उनियाल, पवन उनियाल, मनमोहन उनियाल, अनोज उनियाल, आशुतोष उनियाल, कुलदीप उनियाल, महावीर पंवार, सुनील, जयेंद्र तोमर आदि ने कहा कि यहां पुल न होने से यमुना नदी के तेज बहाव वाले उक्त स्थान पर हमेशा खतरे की आशंका बनी रहती थी। पुल बनने से समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

कोट
- फोल्डिंग पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसे हर हाल में 30 अप्रैल तक बना दिया जाएगा। जल स्तर बढ़ने पर उक्त पुल को फोल्ड कर दिया जाएगा। शालिनी नेगी, एसडीएम बड़कोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed