फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Flood warning system will be installed in Gangotri and Yamunotri

गंगोत्री व यमुनोत्री में लगेगा फ्लड वार्निंग सिस्टम

Tue, 17 May 2022 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Flood warning system will be installed in Gangotri and Yamunotri
गंगोत्री व यमुनोत्री धामों में इसी माह फ्लड वार्निंग सिस्टम लगाए जाएंगे, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति की पूर्व में ही सूचना मिल सकेगी। धामों में घाट पुनर्निर्माण के कार्य भी किए जाएंगे। इसके अलावा धामों में अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

गंगोत्री व यमुनोत्री धामों में प्रसाद योजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्य किए जाने हैं। इसके अलावा यहां सुरक्षात्मक कार्य भी होने हैं। इन निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी ब्रिडकुुल को दी गई है, जबकि पर्यटन विभाग को नोडल बनाया गया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे का कहना है कि गंगोत्री से करीब 10 किमी आगे सप्त ऋषि ताल व यमुनोत्री में भी मंदिर क्षेत्र से काफी ऊपर यमुना नदी क्षेत्र में फ्लड वार्निंग सिस्टम लगाया जाना है। इस संबंध में ब्रिडकुल को निर्देशित किया गया है। इसी माह धामों में फ्लड वार्निग सिस्टम लगाए जाने हैं। उक्त सिस्टम सोलर पावर से चलेंगे, जिस स्थान पर फ्लड वार्निंग सिस्टम लगाए जाएंगे वहां से निश्चित दूरी के अंतराल पर मंदिर परिसरों तक अलार्म लगाए जाएंगे। ऊपरी क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति में फ्लड वार्निंग सिस्टम में लगे सेंसर अलार्म बजाएंगे, जिससे बाढ़ आदि की जानकारी मिल पाएगी। संवाद
विज्ञापन

गंगोत्री में बनेगा सार्वजनिक सुविधा केंद्र
जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि प्रसाद योजना के तहत गंगोत्री धाम में सार्वजनिक सुविधा केंद्र बनेगा, जिसमें यात्रियों को बस स्टैंड, पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधा केंद्र, रेस्तरां आदि सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। इसके अलावा धामों में घाटों का पुनर्निर्माण कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed