फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   flights runway from chinyalisaud.

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी से उड़ानें शुरू

Wed, 28 Dec 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 28 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
flights runway from chinyalisaud.
चिन्यालीसौड़ में हवाई सेवा का शुभारंभ करते विकास मंत्री प्रीतम पंवार। - फोटो : amar ujala.
हवाई पट्टी से देहरादून जौलीग्रांट हवाई अड्डे के लिए शहरी विकास मंत्री ने बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया। पहले दिन हवाई सेवा से देहरादून जौलीग्रांट के लिए पांच लोगों ने हवाई यात्रा का लाभ उठाया।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 9 सीटर स्टेट प्लेन से पहली उड़ान देहरादून जौलीग्रांट हवाई अड्डे से चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर क्षेत्रीय विधायक और शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार अपने निजी स्टाफ के साथ पहुंचे। हवाई पट्टी पर मौजूद स्थानीय लोग व जिलाधिकारी के साथ प्रशासन के आला अधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


शहरी मंत्री पंवार ने कहा कि आज से हवाई सेवा शुरू होने पर क्षेत्र के साथ ही सीमांत जनपद उत्तरकाशी की जनता को नई सौगात मिली है। चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी से जहां बीमार, बुजुर्गों को मदद मिलेगी, वहीं चारधाम यात्रा और साहसिक खेलों के लिए महत्वपूर्ण आधार शिविर बनेगा। पहले दिन हवाई सेवा से सोहन लाल बधाणगांव, नार देवी निवासी रमोली, प्रताप सिंह बड़ेथी, सुजान चिन्यालीसौड़ व बुद्धि सिंह धनपुर सहित पांच बीमार लोग हवाई पट्टी पहुंचे। नगर पंचायत अध्यक्ष शूरवीर रांगड़ ने कहा कि हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय ऐतिहासिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव, एडीएम पीएल शाह, एसडीएम सौरभ असवाल, प्रमुख बिजेंद्र रावत, भरत नाथ, चैत सिंह पंवार, एसओ रविंद्र यादव, प्रवीण कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।


यह सेवा फिलहाल एक महीने तक सप्ताह में बुधवार और शनिवार को संचालित होगी। एक माह बाद नियमित हो जाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर प्राइवेट हवाई कंपनियों के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। हफ्ते में दो दिन सिर्फ बीमार अथवा विकलांग लोग ही मुफ्त में हवाई यात्रा कर सकेंगे।
आशीष श्रीवास्तव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed