{"_id":"6657783c49387e60b00a6043","slug":"fire-broke-out-on-varunavat-mountain-located-at-the-top-of-uttarkashi-headquarters-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand : उत्तरकाशी मुख्यालय के शीर्ष पर स्थित वरुणावत पर्वत पर लगी आग, बुझाने की कोशिशें जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand : उत्तरकाशी मुख्यालय के शीर्ष पर स्थित वरुणावत पर्वत पर लगी आग, बुझाने की कोशिशें जारी
Thu, 30 May 2024 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 May 2024 12:17 AM IST
सार
वरुणावत की तलहटी पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद् प्रताप पोखरियाल द्वारा बड़ी मेहनत से रोपित श्याम स्मृति वन पर भी आग का खतरा मंडरा चुका है। ।
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीषण गर्मी में आग का प्रकोप उत्तरकाशी के लिए बड़ी आफत बन गया है। पेड़ पौधों के जलने के साथ ही वरुणावत की तलहटी पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद् प्रताप पोखरियाल द्वारा बड़ी मेहनत से रोपित श्याम स्मृति वन पर भी आग का खतरा मंडरा चुका है। ।
विज्ञापन
खबर है कि वनाग्नि उत्तरकाशी-गोफियारा में जनपद मुख्यालय के समीप पहुंच गई है। लोग घरों से बाहर निकल गये हैं। स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल है। बस्ती से करीब 30 मीटर की दूरी पर आग के चलते लोग रातजगा कर रहे हैं। वन विभाग के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ तथा आपदा प्रबंधन विभाग की टीम मौके पर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि गोफियारा में आग पर काबू पाने के बाद टैक्सी स्टेण्ड सहित भटवाड़ी रोड की बस्ती की तरफ आग फैली। प्रशासन आग पर काबू पाने की कोशिश में है।
विज्ञापन